चीन में फैले निमोनिया पर उत्तराखंड में भी अलर्ट

Spread the love

देहरादून। चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू बीमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड में भी अर्लट जारी कर दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य सचिव ड आर राजेश कुमार ने गाइड लाइन जारी की है। बच्चों में निमोनिया, इन्फ्लूएंजा फ्लू के लक्षणों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि चीन में छोटे बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को अलर्ट जारी किया है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी देश के सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में सर्विलांस बढ़ाया जाए। उत्तराखंड में अभी तक इस तरह का कोई मामला नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जिलों को भी अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में आईसोलेशन बेड, वार्ड, अक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, अक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखी जाए। डक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली जाए। नाक और गले की जांच के सैंपल को नजदीकी मेडिकल कालेज में भेजा जाए। समुदाय स्तर पर यदि कहीं भी परेशानी सामने आती हैं, तो तत्काल जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। तत्काल नियंत्रण, रोकथाम की कार्यवाही की जाए। बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाए। छींकते, खांसते समय नाक और मुंह को ढकने को मास्कर, रुमाल का इस्तेमाल किया जाए। साबुन पानी से हाथों को धोकर साफ रखा जाए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज किया जाए। डक्टर की सलाह पर ही दवाई ली जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *