उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, मौसम के रुख में किन जिलों में दिखेगा बदलाव?

Spread the love

देहरादून()। उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज चमक के साथ बारिश देखी गई है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने आगे भी मौसम खराब रहने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में मौसम की उठापटक देखी जाएगी। अलग-अलग जिलों में चोटियों पर बर्फबारी के संकेत हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं इन जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी या बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। वहीं इन जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर गरज चमक के साथ बर्फबारी या बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं इन जिलों में गरज चमक के साथ 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी या बारिश भी देखी जा सकती है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में इक्का-दुक्का स्थानों पर बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 30 और 31 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। वहीं 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी या बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। उत्तराखंड में 1 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इन जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर मौसम शुष्क होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले जगहों पर बारिश, बौछारें या बर्फबारी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *