जनवरी तक सभी विभाग अपना लक्ष्य पूरा करेंरू सीडीओ

Spread the love

हल्द्वानी। नगर के विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को जनवरी तक अपना लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों की आय-व्यय की समीक्षा भी की। शुक्रवार को सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बैठक में जिला, राज्य, केंद्र सहायतित योजना के तहत सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। जिसमें योजना, लोनिवि, पेयजल, पंचायती राज, उद्यान, उरेड़ा, समाज कल्याण, शिक्षा, षि विभाग, पशुपालन आदि विभागों की आय-व्यय की भी समीक्षा की। सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, जनवरी तक सभी विभाग अपना लक्ष्य पूरा कर लें। साथ ही सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए मनिटरिंग व योजनाबद्घ तरीके से कार्य करें। साथ ही पीएम जन-धन योजना के तहत रामनगर के 12 गांवों को सरकारी योजनाओं को प्रोत्साहित कर विकास कार्य करने की बात कहीं। उन्होंने तमिलनाडु में फैल रहे कोरोना वेरियंट से जिले में ऐहतियात बरतने के भी निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, सीईओ जगमोहन सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *