अखिल भारतीय किसान महासभा ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

अल्मोड़ा। भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य और पार्टी के नैनीताल जिला सचिव ड़क कैलाश पांडेय को जनवरी माह में फेसबुक पर एक अखबार की कटिंग जोशीमठ में सरकार के प्रयास नाकाफी शेयर करने पर पर अलग अलग पुलिस थानों से बुलाये जाने के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा ने तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। बुधवार को एसडीएम के पेशकार भूपेंद्र अधिकारी के माध्यम से सीएम के अलावा पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं रेंज नैनीताल को भेजे ज्ञापन में ड़क कैलाश पांडेय को अलग-अलग थानों से तलब किये जाने की कार्रवाई को भारत के संविधान की धारा अनुच्टेद 19 में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन कर उत्पीड़न की कार्रवाई मानते हुए राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रहीं कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और किसी भी व्यक्ति ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने पर इस तरह से परेशान न करने की पूरजोर मांग की है। यहां अखिल भारतीय किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनंद नेगी, एडवोकेट भोले शंकर, श्याम सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *