डीडीए के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जल्द से जल्द विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी।
वक्ताओं ने कहा कि बीते पांच सालों से सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है। बावजूद इसके सरकार की ओर से अब तक इसमें निर्णय नही लिया गया है। इससे आम जनता परेशान है। समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण को स्थगित करके मुद्दे पर इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ते के नशे में चूर है, जिस कारण पांच सालों से जनता के आंदोलन के बाद भी प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर रही है। यहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, प्रताप सत्याल, ललित मोहन पंत, राजू गिरी, पूरन सिंह रौतेला, गोपाल चौहान, चंद्र कांत जोशी, आनंदी वर्मा, चंद्रमणी भट्ट, हेम चंद्र जोशी, रमेश नेगी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनंद बगडवाल, भारतरत्न पांडेय, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *