विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की

Spread the love

 

चम्पावत। केंद्रीय विद्यालय में वीएमसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति सदस्यों और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। शनिवार को एसएसबी स्थित केंद्रीय विद्यालय में कमांडेंट प्रमोद देवरानी की अध्यक्षता में वीएससी की बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। आगामी सत्र के पठन पाठन पर भी चर्चा की गई। विद्यालय के प्राचार्य नरेश चंद जिनाटा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। उन्होंने वार्षिक परीक्षा के लिए की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। शिक्षक दीपक चंद्र पंगरिया के संचालन में हुई बैठक में वीएमसी सदस्य ड़ बीसी जोशी, मुकेश गिरी, जगत राम, रिंकी देवी व नवीन गड़कोटी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *