जिले में संचालित सभी कार्य प्राथमिकता से होंगे पूरे : डीएम

Spread the love

चमोली : नवनियुक्त जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि अगले साल प्रस्तावित नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इनको तत्परता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने जिले में संचालित सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराने की बात कही। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बदरीनाथ मास्टर प्लान, ज्योतिर्मठ ट्रीटमेंट, आपदा प्रभावितों का विस्थापन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान तत्काल करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *