शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप

Spread the love

काशीपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता ने आरोपी युवक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी एक युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मोहल्ला पक्काकोट निवासी अंचित उर्फ अंकित भटनागर पुत्र विनोद भटनागर ने उससे दोस्ती कर ली और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे अपनी मां ऊषा भटनागर, पिता विनोद भटनागर से मिलवाया और जल्द ही शादी करने को आश्वासन दिया। 02 सितंबर 2021 को आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मुरादाबाद ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने को लेकर टाल मटोल करता रहा। 23 फरवरी 2023 को पार्षद और अन्य लोगों की मौजूद्गी में पंचायत हुई। इसमें अंचित के माता-पिता ने एक-दो दिन में कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन दिया। बाद में आरोपी उसे धमकाने लगे। पीड़िता ने 28 फरवरी 2023 को पुलिस में तहरीर दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अंचित, उसकी मां ऊषा भटनागर और पिता विनोद भटनागर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *