विद्युत संयोजन में मनमानी का आरोप

Spread the love

चम्पावत। बनबसा निवासी उषा देवी ने घरेलू विद्युत संयोजन दिए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा। वार्ड नं सात, बनबसा निवासी उषा देवी ने बताया कि 15 साल पहले उसके पति धूप चंद ने उसे और उसके बच्चों को छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह अपने बच्चों का मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रही है। बताया कि उसकी छोटी बेटी माया को दौरे पड़ते हैं। लेकिन मकान में विद्युत संयोजन नहीं होने के कारण उसकी बेटी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि वह विद्युत संयोजन लगाने के लिए बीते छह माह से विभाग के चक्कर काट रही है। बावजूद इसके अधिकारी कनेक्शन के नाम पर आनाकानी कर रहे हैं। बताया कि उल्टा उनके पति पर विद्युत विभाग का बकाया बाकि होने का हवाला दिया जा रहा है। जबकि पीड़िता का उसके पति से कोई सरोकार नहीं है। मामले में ऊर्जा निगम के एई मयंक भट्ट ने बताया कि बकाया जमा होने पर ही नया घरेलू विद्युत संयोजन दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *