केएनयू जीआईसी की भूमि में अतिक्रमण का आरोप

Spread the love

पिथौरागढ़। सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने केएनयू जीआईसी की भूमि में अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेखक राजेश मोहन उप्रेती, ड़ पीतांबर अवस्थी सहित कई लोगों ने डीएम को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की। कहा स्कूल में अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण होना था। लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने जल्द सुरक्षा दीवार निर्माण कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस स्कूल में सीमांत इंजीनियरिंग कलेज को अस्थाई व्यवस्था के लिए खोला गया। अब उसका अपना भवन बन चुका है। इसलिए इसे अब शिफ्ट किया जाए। विकलांग भवन,शिक्षक भवन को भी यहां से शिफ्ट करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *