सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

Spread the love

चम्पावत। धौन-बडोली सड़क एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई मानकों से कम कर दी गई है। इसके अलावा सड़क निर्माण में काफी देरी हो रही है। इसी के चलते ग्रामीणों को महामारी के इस दौर में भी सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। लोगों ने डीएम और पीएमजीएसआई के अधिकारियों को पत्र भेज मामले की जांच की मांग उठाई है। करीब छह किमी धौन बडोली सड़क निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई ने 2019 में ही शुरू करा दिया था। शुरुआत से ही ग्रामीण सड़क निर्माण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते रहे हैं। कई बार सड़क निर्माण को लेकर हंगामे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अर्सा बीतने के बाद भी विभाग सड़क कटिंग का कार्य भी पूरा नहीं करवा पाया है। लोगों ने सड़क की चौड़ाई की जांच और निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाई है। ज्ञापन भेजने वालों में दीपक जोशी, शिरोमणी थ्वाल, देवी दत्त, लक्ष्मी दत्त, मोहनी देवी, कृष्णानंद, नीरज थ्वाल, दीपा देवी, बची राम आदि ग्रामीण शामिल हैं। इधर, पीएमजीएसवाई के अभियंता संजय तिवारी ने बताया कि पुराने स्टीमेट के अलावा सड़क करीब 13 सौ मीटर और कटनी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट का भी अभाव चल रहा है। इसी के चलते सड़क निर्माण में कुछ देरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *