सुखरो नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों में अनियमित्ता का आरोप, जांच की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सुखरो नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यो में अनियमित्ता का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासी ने केंद्रीय भवन शोध संस्था रूड़की से जांच करवाने की मांग की है। कहा कि मानकों के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य से यह दीवार कुछ ही वर्षों से धराशायी हो जाएंगी। इससे क्षेत्रवासियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
समस्या के संबंध में युवा अनिकेत ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को भी ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिंचाई विभाग सुखरो नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार बना रहा है। लेकिन, सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए बन रहे ब्लाक मानकों के विपरीत बनाए जा रहे है। ब्लाक बनाते हुए मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीमेंट, रेत, बजरी के अनुपात में भी घोर अनियमितता बरती जा रही है। इससे क्षेत्रवासियों को लाभ नहीं मिल पाएगा। कहा कि जनता के पैसों का इस तरह दुरुपयोग ठीक नहीं है। जिस तरह से यह सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य हो रहा है उससे लगता है यह एक वर्ष भी नहीं टिक पाएगा। उन्होंने सुरक्षा दीवार निर्माण की जांच केंद्रीय भवन शोध संस्थान रूड़की से किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *