ललुवापानी नंनकुली सड़क में अनियमितता का आरोप

Spread the love

चम्पावत। ललुवापानी-बनलेख मोटर मार्ग से नंदकुली तक निर्माणाधीन मोटर मार्ग में विसंगतियों को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। इस संबध में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ललुवापानी से नंदकुली को जाने वाली सड़क जो पांच वर्ष पूर्व श्मेरा गांव मेरी सड़कश् योजना के तहत बनाई गई थी। उसमें क्वैराला घाटी पंपिग योजना के पाइप पड़े हुए हैं। बताया कि ग्रामीणों के बार-बार विरोध करने के बावजूद भी सड़क में जबरन पाइप डाले गए। इसके अलावा किसकोट में इस मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान 50 मीटर गूल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे काश्तकारों की लगभग 50 नाली षि योग्य भूमि बंजर होने के कगार पर है। बताया कि ग्रामीणों की ओर से बार-बार मना करने पर भी निर्माणाधीन सड़क की कटिंग के दौरान पेयजल लाइन को बार बार क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान मुड़ियानी तुलसी देवी, सरपंच भवानी देवी, बलदेव, लोकमणी जोशी, केशव दत्त जोशी, बसंत जोशी, अमित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *