दुकानों के आंवटन में धांधली के आरोप को नकारा

Spread the love

रुद्रपुर। गदरपुर। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्घार्थ भुसरी ने नई अनाज मंडी में आढ़तियों को आवंटित दुकानों के शिफ्टिंग मामले में लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में मंडी समिति के चौयरमैन व भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मुखर हो गए हैं। बीते दिनों कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्घार्थ भुसरी ने नवीन मंडी में दुकानों की शिप्टिंग पर संबंधित अधिकारी और कुछ भाजपाइयों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसे नकारते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य अशोक हुड़िया समेत भाजपाइयों ने पत्रकार वार्ता की। वहीं आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश घीक ने भी इन आरोपों को निराधार बताया है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर मिन्नी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *