मिनी स्टेडियम निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत बागसैण सिल्काखाल मिनी स्टेडियम निर्माण में लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में एसडीएम कीर्तिनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आरजीवीएम के प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल ने जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण न तो सही तरीके से हुआ और न ही वह सुरक्षित बचा हुआ है। कहा करीब 85 लाख के बजट से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया। लेकिन बनते ही इसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर लगी जालियां टूटकर ढह गई हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने कहा कि उक्त कार्य में हुए भ्रष्टाचार के कारण समस्त क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। कहा यदि इसकी जांच नहीं हुई तो समस्त क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *