मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में उल्टी-दस्त से पीड़ित दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है।
रविवार शाम करीब चार बजे परिजनों ने मासूम श्रिया की राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। मासूम की बुआ ने बताया कि भर्ती करने के बाद से ही चिकित्सक उपचार में लापरवाही बरत रहे थे। स्वास्थ्य गंभीर होने के बाद भी चिकित्सक श्रिया को देखने के लिए नहीं पहुंच रहे थे। चिकित्सकों की लापरवाही के कारण ही श्रिया की मौत हो गई। वहीं, चिकित्सकों ने बताया कि भर्ती के समय ही मासूम की तबीयत काफी खराब थी। उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *