ऑलवेदर में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने किया कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने ऑलवेदर सड़क में अनियमितताओं को लेकर सड़क निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही व गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर जांच की मांग की। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि ऑलवेदर का निर्माण कार्य 2016 में शुरु हुआ था जो 2019 में पूर्ण हो जाना था। ठेकेदार की लापरवाही के चलते कार्य कछुवे की चाल से चल रहा है। सड़क बनने से पहले ही ब्रस्टवाल,रिटर्निंग वॉल टूट कर गिर गई हैं। पहाड़ी का मलवा लगातार सड़क में गिर रहा है,जिससे लगातार आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों को महंगाई काल में 100 से 200 किमी की अतिरिक्त दूरी तक कर ज्यादा भाड़ा देना पड़ रहा है। प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज रास्ते में ही दम तोड़ने के लिए मजबूर हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कंपनी के ठेकेदार द्वारा एक बार भी सड़क निर्माण कार्य को नहीं देखा गया है। पेटी ठेकेदार को काम देकर सड़क में गुणवत्ता से खिलवाड किया जा रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था के खिलाफ जांच व संबधित ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *