अल्मोड़ा में स्वजल कर्मचारियों ने जताया विरोध

Spread the love

अल्मोड़ा। स्वजल विभाग के कर्मचारियों को बीते सात माह से वेतन का भुगतान नही हुआ है। वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों का विरोध जारी है। कर्मचारी विरोध में 12 वें दिन भी कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार से वेतन समेत अन्य लंबित देयकों के जल्द भुगतान की मांग की। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि बीते सात माह से वेतन नही मिलने से उनके परिवारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। सरकार अन्य विभाग के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रही है। लेकिन बीते सात माह से स्वजल कर्मियों को वेतन समेत अन्य लंबित देयकों का भुगतान नही हो पा रहा है। सरकार स्वजल कर्मियों की उपेक्षा कर रही है। जबकि स्वजल कर्मी पूरे कोरोना काल में पूरे मनोयोग से काम कर रहे है। लेकिन अब सात माह से वेतन का भुगतान नही होने कार्मिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिससे कर्मचारियों को मानिसक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने एक स्वर में लंबित देयकों और सात माह के वेतन का जल्द भुगतान की मांग की। मांग पूरी नही होने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। यहां मनीष दुम्का,धर्मपाल कार्की, किशन नेगी, आनंद खोलिया, पंकज बनकोटी समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *