बालासोर रेल दुर्घटना पर अल्मोड़ा भाजपा ने जताया शोक, कार्यक्रम रहे स्थगित

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने उड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की तथा होटल शैलेष सांसद कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा गया। यहाँ शनिवार को होने वाले समस्त कार्यक्रम जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन व सम्मान तथा जन संवाद कार्यक्रम, एवं जिला स्तरीय प्रेस, सोशल मीडिया तथा विधानसभा अल्मोड़ा की सभी पदाधिकारियों की बैठकें भी स्थगित कर दी गई। वही महा संपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी अश्वनी त्यागी, सांसद अजय टम्टा व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को प्रेस के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिये प्रेस वार्ता होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर श्रद्घांजलि दी गयी। यहाँ सांसद कार्यालय में आहूत शोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, लता बोरा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, प्रकाश भट्ट, रवि रौतेला, महेश नयाल, रणजीत सिंह भंडारी, मीडिया प्रमुख राजेन्द्र बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, ललित लटवाल, बीना नयाल, गोपाल जीना, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, तारा जीना, रेखा आर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष राजा खान, विरेन्दर कुमार, राजन चन्द्र जोशी, अजय वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *