अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, दंपती की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भनोली तहसील मुख्यालय स्थित लिंक रोड पर कार हादसे में घायल दंपती की मौत हो गई। पत्नी को बीती देर रात नाजुक हालत में चिकित्सालय ले जाया गया था। मगर वह जिंद्गी की जंग हार गई। करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम है।
भनोली तहसील के भैसाड़ी गांव (धौलादेवी विकासखंड) निवासी जीवन सिंह (35) बीती सोमवार को भाई दूज पर अपनी पत्नी गीता देवी (31) के साथ कार यूपी 02 5015 से सिमलखेत क्षेत्र स्थित ससुराल गया था। देर शाम दंपति वापस लौट रहा था। ध्याड़ी से पहले भनोली लिंक रोड पर कालागढ़ बैंड के पास जीवन सिंह कार पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब ढाई सौ मीटर गहरे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के ग्रामीणों ने थाने में दुर्घटना की सूचना दी।
थानाध्यक्ष संतोष देवरानी राहत व बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से खाई की ओर उतर कार सवारों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। घुप्प अंधेरा व खाई की ओर रास्ता दुरूह होने के कारण अभियान में मुश्किलें भी रहां। देर रात्रि करीब साढ़े दस बजे कार सवार गीता देवी को तलाश लिया गया था।
गंभीर रूप से घायल महिला चट्टानों के बीच बेहोश पड़ी थी। उसे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सड़क तक पहुंचाया। फिर तत्काल सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया गया। इधर कुछ देर बाद ही जीवन सिंह को भी राहत व बचाव दल ने ढूंढ निकाला था। वह पहले ही दम तोड़ चुका था। देर रात उसकी पत्नी गीता देवी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष संतोष देवरानी, एसआई इंदर सिंह, कांस्टेबल राजेश भट्ट, मनीष उप्रेती, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, पंकज रावत, अनिल कुमार, होम गार्ड धर्मानंद भट्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *