जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेवानिवृत्त वन अधिकारी और कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा की। कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ हमारी जिम्मेदारी उसे बड़ा करने की भी है।
सोमवार को पनियाली स्थित अरण्य सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद डोबरियाल ने की। समिति के अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि समिति का गठन वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही समिति वन विभाग के साथ मिलकर कई स्थानों पर पौध रोपण कर अपना सामाजिक दायित्व भी निभा रही है। इसके अंतर्गत समिति की ओर से गुरू गोरखनाथ व महाबगढ़ आदि स्थानों पर पौध रोपण किया गया है। कहा कि समिति उपरोक्त कार्यों को भविष्य में भी जारी रखेगी। बैठक में केशीराम निराला, रफीक खान, चंद्र किशोर असवाल, सुरेश मधवाल, दिनेश घिल्डियाल और आरपी जोशी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।