ड्रिल कंपटीशन में अल्फा कंपनी ने मारी बाजी

Spread the love

चमोली : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में मंगलवार को दस दिवसीय एनसीसी कैंप का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया है। समापन समारोह में कैंप कमांडेंट कर्नल एके बिश्नोई सेवा मेडल ने शिविर में केडेट्स को जीवन में अनुशासित तथा कर्तव्यनिष्ठ होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस दस दिनों के प्रशिक्षण के दौरान शस्त्र संचालन, सेल्फ डिफेंस, ट्रैकिंग,स्वच्छता अभियान, क्विज प्रतियोगिता, साइबर सेल, हाइजीन व सेनिटेशन ड्रिल, करियर काउंसलिंग के साथ-साथ फुटबाल,वालीबाल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्रेडिट ने जो भी सीखा उसे अपने जीवन में आत्मसात करते हुए देश सेवा सेवा भाव तथा शौर्य की भावना विकसित करें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *