दिनचर्या में संस्कृत भाषा को भी अपनाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संस्कृत भारती की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों व अन्य लोगों को संस्कृत बोलने के तरीके बताए गए। साथ ही दिनचर्या में संस्कृत के शब्दों के प्रयोग की भी अपील की गई।
कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थियों व लोगों को संस्कृत भाषा के इतिहास के बारे में बताया गया। संस्कृत भाषा के नगर अध्यक्ष डा. रमाकांत कुकरेती, शिक्षक डा. कुलदीप मैंदोला, प्रधानाचार्य डा. संगीता नेगी ने संस्कृत भाषा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि संस्कृत हमारी देववाणी है। लेकिन, आज हम धीरे-धीरे इसे भूलते जा रहे हैं। हमें अपने जीवन में संस्कृत भाषा को भी अपनाना चाहिए। कहा कि हमारे सभी शास्त्र संस्कृत भाषा में ही है। हमें अपने बच्चों को भी संस्कृत बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर मनमोहन काला, सत्य नारायण नौटियाल, दीपक गौड़, स्वेता रावत, डॉ. प्रभा जोशी, डॉ. हेमलता नेगी, नीलम बिष्ट, बीना रावत, मुकेश सुन्द्ररियाल, पंकज ध्यानी, इतेंद्र नैथानी, आंचल बिष्ट, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *