देहरादून(। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन की बैठक में अमन वशिष्ठ को अध्यक्ष और राजेश रावत को सचिव पद पर चुना गया। जानकारी के अनुसार जैन धर्मशाला में 28 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन देहरादून की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हो गई। सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह राणा और अमन वशिष्ठ दावेदार थे जिसमें महावीर राणा ने अंतिम समय में अपना समर्थन अमन वशिष्ठ को दे दिया। अमन वशिष्ठ अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर पुरुष मोर्चा में अनुज जैन निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर शिवानी गोदियाल और आरती शर्मा के बीच मुकाबला हुआ। कुल 103 वोट पड़े जिसमें से 40 वोट आरती शर्मा को और 63 वोट शिवानी गोदियाल को मिले। शिवानी गोदियाल की उपाध्यक्ष पद पर विजय हुई। महासचिव पद पर डॉक्टर अर्जुन कोटियाल निर्विरोध चुने गए। राजेश रावत सचिव, कोषाध्यक्ष अजय सिंह बुटोला, संगठन मंत्री डॉ. शैलेंद्र थपलियाल, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिरोही ,संरक्षक अश्वनी कुमार निर्विरोध चुने गए। चुनाव विमल मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन केहरा, रेखा नेगी की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष अमन वशिष्ठ ने सभी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया।