आदित्य की जगह अमन बैठे भूख हड़ताल पर

Spread the love

काशीपुर। डिग्री कलेज में टेबलेट की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबियत बिगड़ने पर अन्य छात्र उनकी जगह पर बैठ गए है। छात्र बोले मांग पूरी नहीं होने तक निरंतर चलती रहेगी भूख हड़ताल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 24 फरवरी से डिग्री कलेज में भूख हड़ताल चल रही है। हड़ताल पर बैठे आदित्य कि शनिवार रात तबियत बिगड़ने पर चिकित्सा टीम बुलाकर प्रशासन ने भूख हड़ताल से उठा दिया था। जिसके बाद रविवार को अमन सिंह बबी भूख हड़ताल पर बैठे गए हैं। उन्होंने बताया कि टेबलेट धनराशि योजना से वंचित 3200 छात्र-छात्राओं के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दिन-रात कलेज में रुक कर छात्र-छात्राओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल निरंतर चलती रहेगी। यहां करन भारद्वाज, वरुण शेरावत, पूजा सजवान, नीरज ठाकुर, अनूप राजपूत, मनोज जीना, संजीव तिवारी, विवेक विर्क, अंशु पाल, आकाश चौहान, अभय अरोरा, अभिषेक कनौजिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *