निबंध में अनुष्का, पोस्टर में अमन ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली में जी-20 के आयोजन के तहत प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश इष्टवाल की अध्यक्षता में निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. ऐश्वर्या राणा के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। निबंध प्रतियोगिताओं में अनुष्का बिष्ट बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, श्वेता रावत बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं शिवानी नेगी बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में अमन कुमार बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, गौतम सिंह बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, अनुष्का बिष्ट बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *