अमरनाथ नम्बूदरी को मिला बदरीनाथ मंदिर के रावल का दायित्व

Spread the love

चमोली : बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी की सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बदरी विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे निवर्तमान रावल ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाही थी। विभिन्न औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अग्रिम आदेशों तक नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी का सेवानिवृति पत्र बीकेटीसी ने स्वीकार कर अब तक बदरीनाथ के नायब रावल रहे अमरनाथ नम्बूदरी को रावल का दायित्व दिया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *