अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी । प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति द्वारा आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान समिति द्वारा आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही नवांकुर नाटय समूह द्वारा नाटय प्रस्तुति व गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

शुक्रवार को आंबेडकर मूर्ति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्ष अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नवांकुर नाटय समूह द्वारा नाटक की प्रस्तुति देकर लोगो को जागरूक किया गया। पुराने जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में विधायक राजकुमार पोरी ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सभी को समानता का अधिकार दिलाया और जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र शाह, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव राजेश शाह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार टम्टा, कोषाध्यक्ष हुकम सिंह टम्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार, नमन चंदोला, कुलदीप गुसाईं आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *