धूमधाम के साथ मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती

Spread the love

बागेश्वर। आंबेडकर जयंती समारोह समिति की यहां आयोजित बैठक में आंबेडकर जयंती धूमधाम के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छोलिया नृत्य व शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। इस दौरान भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडर की 140वीं जयंती मनाई जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि जयंती कार्यक्रम को विगत वर्षो की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शोभायात्रा से किया जाएगा। यह शोभायात्रा तहसील रोड से जिला पंचायत कार्यालय बागेश्वर स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल की जाएगी। शोभायात्रा में छोलिया नृत्य के साथ ही सांस्तिक दलों के साथ ही डक्टर आंबेडकर को अपना आदर्श मानने वाले सामाजिक संगठनों, सामाजिक राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों, विद्यार्थियों आदि को भी आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सांस्तिक कार्यक्रमों सहित वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पूर्व जनपद के विद्यालयों में डक्टर अंबेडकर के जीवन और संघर्ष से संबंधित भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के लिए कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, संचालन हरिप्रसाद द्वारा किया। कार्यक्रम में गोविंद प्रसाद आगरी, संजय टम्टा, सुरेंद्र कुमार चंतोला, विवेकानंद टम्टा, नवीन त्रिकोटी, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *