परिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के तत्वावधान में डा. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
डा. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर आयोजित परिनिर्वाण दिवस में पदाधिकारियों ने भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र शाह, महासचिव राजेश शाह, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव हरीशचंद्र कोहली, कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह टम्टा, अजय कुमार, हरीशचंद्र आर्य, भक्तिशाह आदि शामिल थे। वहीं, कांग्रेसियों ने भी कांग्रेस कार्यालय पौड़ी में डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस के जिला संयोजक एससी विभाग श्रीकांत एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी के नेतृत्व में मौजूद लोगों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला व उनकी उपलब्धियों को भी गिनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *