आम्बेडकर जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

Spread the love

रुद्रपुर। डा. बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बाबा साहब की झांकी दिखाई गई। शोभायात्रा इंदिरा गांधी खेल मैदान में पहुंच कर एक समारोह में परिवर्तित हो गयी। गुरुवार को डा. बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की शोभा यात्रा का शुभारंभ आम्बेडकर चौक से हुआ। शोभा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ बरेली रोड, मुख्य बाजार होती हुई इंदिरा गांधी खेल मैदान में जाकर जन्मदिन समारोह में परिवर्तित हो गयी। शोभा यात्रा में नगर के गणमान्य एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल बाबा साहब की मनोरम झांकियों ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इंदिरा गांधी खेल मैदान में पहुचंने के बाद जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली एवं लालकुआं के नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप वंदना के साथ समारोह का शुभांरभ किया। जन्मोत्सव समिति के संयोजक डा. ब्रज किशोर ने बाबा साहब के जीवन दर्शन एवं मिशन पर अपने विचार रखे। स्कूली छात्र- छात्राओं ने रोचक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर डा. राहुल किशोर, भृगराशन राव, सदानंद आजाद, ओम प्रकाश दुआ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *