लावारिस पशु से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। तड़के सुबह लावारिस पशु से टकराकर हुई भीषण दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई, वही लावारिस पशु भी मौके पर खतम हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है वही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। रविवार सुबह प्रयास अस्पताल की एंबुलेंस गड्डा चौकी से मरीज लेकर देर रात रुद्रपुर मेडिसिटी पहोचानें गई थी। सुबह वापसी में मच्छी झाला के पास 6 बजे सड़क के बीच में गाय से टकराकर पलट गई ।एंबुलेंस की स्पीड इतनी तेज थी की गाय से टकराकर एंबुलेंस पलट गई और सामने से आ रही मुर्गी से भरे वाहन से भी टकराई,काफी दूर तक एंबुलेंस घसीटते हुए गई। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर दोड़ पड़े। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक दीपक उम्र लगभग 28 साल की मौत हो गई वही गाय ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को और अस्पताल को दी गई । मौके पर पहुंची प्रतापपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप चिकित्सा लय पहोचाया ,एंबुलेंस को क्रेन से खिंचवा कर प्रतापपुर पुलिस चौकी खड़ा कर दिया गया है। एक बार फिर लावारिस पशु की वजह से दुर्घटना में एक मौत हो गई। लावारिस पशुओं को लेकर कोई भी ठोस उपाय नहीं होने की वजह से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है शासन प्रशाशन के कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *