अमीन बनाएंगे स्थाई, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र

Spread the love

 

हरिद्वार। तहसील में खाली चल रहे लेखपालों की जगह अब अमीन स्थाई, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र बनाएंगे। लेखपालों के रिक्त चल रहे पदों को लेकर तहसील प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हरिद्वार तहसील के 21 क्षेत्रों में स्थाई लेखपाल न होने के कारण करीब 92 गांवों के लोगों को तहसील से जुड़े कार्य करने के लिए दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। लेखपालों की दृष्टि से हरिद्वार तहसील को 40 क्षेत्रों में बांटा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में कईं गांवों को शामिल करते हुए स्थाई लेखपाल नियुक्त किए गए हैं। लेकिन वर्तमान समय में तहसील के 21 क्षेत्रों में स्थाई लेखपालों के पद खाली चल रहे हैं। लेखपाल के इन 21 क्षेत्रों में करीब 92 गांवों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में स्थाई लेखपाल न होने के कारण इनका अतिरिक्त पदभार तहसील के अन्य लेखपालों को सौंपा गया था। लेकिन एक जून से हरिद्वार तहसील के लेखपालों ने अन्य क्षेत्रों में कार्य करने से इनकार कर दिया था। जिसके चलते इन क्षेत्रों के लोगों के तहसील से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे थे। जिसके देखते हुए तहसील प्रशासन ने इन क्षेत्रों में जाति, आय, स्थाई आदि प्रमाण पत्र बनवाने का जिम्मेदारी अमीनों को सौंप दी है। हालांकि दाखिल खारिज, भूमि की पैमाइश आदि से संबंधित कार्य के लिए अभी 21 क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *