सुलतानपुर , गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर की रूक्क/रूरु्र कोर्ट में पेश हुए। राहुल करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहे और अपना बयान दर्ज कराया। अब मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।
कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, कोर्ट में पहुंचने पर राहुल गांधी ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सुनवाई के बाद भी उन्होंने जज को धन्यवाद कहा। इसके बाद वहरामचेत मोची की दुकान पर रवाना हो गए, जहां वह उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। रामचेत की 3 महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। रामचेत वही मोची थे, जिनकी दुकान पर एक साल पहले राहुल गांधी ने जूते सिले थे। राहुल ने रामचेत को सिलाई मशीन भेजी थी।
राहुल के सुल्तानपुर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल जिंदाबादÓ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने मना कर दिया। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए कोर्ट के अंदर चले गए। राहुल सुबह 9 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मामला 8 साल पुराना है आरोप है कि राहुल ने 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने तब कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है।