जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बाबा साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। कहा कि संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार आर्य के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। बताया कि डा. भीम राव आंबेडकर ने संविधान के निर्माण में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। वह सदैव समाज के गरीब व असहाय जनों की आवाज बने। बावजूद इसके गृहमंत्री ने बाबा साहब के लिए अभद्र टिप्पणी की है। बाबा साहब से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उनका अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि राज्य सभा में की अमर्यादित टिप्पणी के लिए अमित शाह को गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने के साथ ही देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर केशीराम निराला, महेश नेगी, जयदेव सिंह, शिव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।