अमित शाह का बड़ा ऐलान, असम में चार शादियों पर लगेगा बैन.. राज्य में लागू होगा यूसीसी

Spread the love

असम , असम विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को घुसपैठ पर हमला करते हुए बड़ा ऐलान किया. नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले दिनों में असम में भी समान नागरिक संहिता (ष्टष्ट) लाकर चार शादियों पर प्रतिबंध लगाने वाली है. उन्होंने कांग्रेस पर वोट-बैंक की राजनीति के लिए राज्य के डेमोग्राफिक्स को बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अगले पांच सालों में “हर घुसपैठिए” की पहचान करके उसे देश से निकाल देगी.
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने दशकों तक अवैध घुसपैठ की अनुमति दी थी. शाह ने कहा, “कांग्रेस सरकार ने सालों तक असम के अंदर घुसपैठियों के लिए दरवाजे खुले रखे थे. हमारे मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने बॉर्डर बंद कर दिए हैं और घुसपैठियों द्वारा कब्ज़ा की गई 1.25 लाख एकड़ ज़मीन वापस ले ली है.”
केंद्रीय मंत्री ने घुसपैठ के खिलाफ एक मजबूत रोडमैप बताया. उन्होंने कहा, “आज मैं नलबाड़ी यह कहने आया हूं: तीसरी बार ‘कमल के फूलÓ की सरकार बनाओ. अगले पांच सालों में हम हर एक घुसपैठिए की पहचान करके उसे देश से निकाल देंगे
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *