अमोड़ी डिग्री कॉलेज में हुआ अमृत महोत्सव का आयोजन

Spread the love

चम्पावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में शनिवार को 25 दिवसीय आजादी अमृत महोत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना से किया गया। कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा ने स्वतन्त्रता दिवस के 75 अमृत वर्ष पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं को इससे जुड़ी जानकारी दी । साथ ही देश के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। प्राचार्या डॉ. कमला जोशी ने बताया कि युवाओं में देश भक्ति का जोश जगाने के लिए उन्हें आजादी के महत्व के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में नीमा, पूजा, निर्मला, गीता, रविन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *