बदहाल पड़ा आमपड़ाव-शिवपुर मार्ग, वाहन चालकों की टूट रही कमर

Spread the love

वार्डवासियों की शिकायत के बाद भी मार्ग मरम्मत की सुध नहीं ले रहा नगर निगम
पूर्व में निगम ने बरसात के तुरंत बाद मार्ग मरम्मत का दिया था आश्वासन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम जन समस्याओं को लेकर कितना गंभीर है इसका उदाहरण आमपड़ाव-शिवपुर मार्ग की स्थिति को देखकर लगाया जा रहा है। बदहाल मार्ग पर सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालकों की कमर टूट रही है। शिकायत के बाद भी नगर निगम मार्ग मरम्मत की सुध नहीं ले रहा। जबकि, पूर्व में निगम ने बरसात समाप्त होते ही मरम्मत कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया था।
आमपड़ाव से शिवपुर को जोड़ने वाली एक किलोमीटर सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। मार्ग के गड्ढों के बीच डामर खोजना भी वाहन चालकों के लिए एक चुनौती बन गई है। गड्ढों से ऊबड़-खाबड हो चुकी सड़क पर दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। वार्डवासी अधिवक्ता आशुतोष कंडवाल, महेंद्र कुमार , मोहित सिंह बताया कि मार्ग मरम्मत के लिए कई बार नगर निगम व स्थानीय विधायक को पत्र दे चुके हैं। लेकिन, अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा। सबसे अधिक परेशानी बरसात के समय होती है। हल्की बारिश होने पर पूरे मार्ग में कीचड़ भर जाता है। स्थिति देखकर लगता है मानो निगम व प्रशासन ने आमन की सुध लेनी ही छोड़ दी है।

पानी की भी नहीं हो रही निकासी
मार्ग पर घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे बनाई गई नालियां भी बंद हो चुकी है। ऐसे में कई स्थानों पर गंदा पानी एक जगह एकत्रित हो जाता है। जिससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार गंदा पानी वार्डवासियों के घरों के बाहर जमा हो जाता है। जिससे उन्हें संक्रमण बीमारियों का खतरा बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *