उत्तरकाशी()। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना का अभ्यास दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर बहुद्देशीय परिवहन विमान एएन-32 ने अभ्यास जारी रखा। इस दौरान विमान ने छह बार हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। बता दें गत दिवस शुरू हुए पांच दिवसीय अभ्यास के तहत मंगलवार को वायुसेना के आगरा एयरबेस से एनएन-32 विमान उड़ान भरकर दोपहर बाद 1.05 बजे पहुंचा। जिसने 1.19 व 1.35 पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया इसके बाद डोर्नियर ने 1.37 , 1.47 व 1.52 पर लैंडिंग हुआ टेक ऑफ का अभ्यास किया। डोर्नियर एक बहुउद्देशीय विमान है। इसका इस्तेमाल समुद्री निगरानी, खोज और बचाव, परिवहन और अन्य कार्यों के लिए किया जाता है। यह अभ्यास 2 बजे तक जारी रहा। सातवें राउंड में वायुसेना का यह विमान आगरा एयरबेस लौट गया। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना समय-समय पर अभ्यास करती रहती है, जिसमें पायलटों को लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास कराया जाता है। अब तक वायुसेना यहां एएन-32 सहित डोर्नियर, हरक्यूलिस, एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर, चिनूक हेलिकॉप्टर, एमआई 17 और अपाचे आदि को उतार चुकी है।