अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने एक पेटी व 48 पव्वें अग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि एसएसपी पी रेणुका देवी द्वारा अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है। बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह रमोला के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिये टीम गठित की गई है। इस क्रम में पुलिस टीम ने रविवार को मनीष सिंह 31 वर्ष पुत्र पितांबर सिंह निवासी पोखाल को वाहन सं.यूके04-टीए-1967 मैक्स में 2 पेटी अवैध शराब के साथ पुलिण्डा तिराहा से गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकसं.244/2021 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट, सज्जन सिंह, धीरेंद्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *