अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पुलिस ने 52 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती शनिवार देर सांय को पुलिस टीम हल्दूखाता क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आईटीआई कॉलेज हल्दूखाता के पास फैक्ट्री तिराहा के समीप एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने युवके के थैले की तलाशी ली। थैले से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के मिले। जिस पर पुलिस कर्मी युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये। जहां पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम प्रकाश सिंह रौथाण निवासी ग्राम तेलीवाड़ा, किशनपुर, बताया। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल शिव शंकर भट्ट, सूरजभान, संजीव कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *