श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र के केवट मोहल्ले में जल्द ही पहाड़ की पारंपरिक शैली में सुसज्जित प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस द्वार के बनने से जहां मोहल्ले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं यह क्षेत्र की शोभा और सांस्कृतिक पहचान को भी नया आयाम देगा। वार्ड पार्षद शुभम प्रभाकर ने बताया कि नगर निगम की हाल ही में आयोजित बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। कहा प्रवेश द्वार के निर्माण के बाद मोहल्ले में आने-जाने वाले लोगों व वाहनों पर नजर रखना आसान होगा। कहा, प्रस्तावित प्रवेश द्वार को पहाड़ की पारंपरिक कला व संस्कृति से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे यह द्वार अन्य मोहल्लों से अलग और आकर्षक नजर आएगा। पारंपरिक शैली में निर्मित यह प्रवेश द्वार मोहल्ले की पहचान बनेगा और क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि करेगा। कहा अब जल्द ही केवट मोहल्ले के प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। (एजेंसी)