वेपन्स पुलिस फोर्स का एक महत्वपूर्ण अंग, शूटिंग खेल का अहम हिस्सा : नगन्याल

Spread the love

19वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी रॉयफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी के श्रीनगर में एसएसबी के केदार फायरिंग रेंज में 19वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राईफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2023 शनिवार को शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने खेल भावना से प्रतिभाग करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने कहा कि वेपन्स पुलिस फोर्स का एक महत्वपूर्ण अंग है व शूटिंग प्रतियोगिता खेल का एक अहम हिस्सा है। शूटिंग प्रतियोगिता में सुरक्षा के साथ-साथ मजबूत पकड़ एवं एकाग्र मन होना चाहिए, तभी प्रतिभागी कुशल फायरर बन सकता है। शूटिंग प्रतियोगिता में पुलिस के अच्छे शूटर आगे आयेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करेंगे।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा पुलिस कर्मियों को शस्त्र संचालन में कुशल होना चाहिए, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत रहे, इस हेतु उत्तराखण्ड पुलिस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उत्तराखण्ड पुलिस स्पोट्र्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा जारी खेलों का वार्षिक कैलेण्डर समय सारणी के अनुसार जनपद एवं वाहिनियां खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती हैं। एसएसपी ने सभी प्रतिभागियों को अपनी दक्षता, निपुणता एवं खेल भावना का परिचय देते हुये खेलों के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहािक पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा अपनी स्वयं की फायरिंग रेंज हेतु 50 नाली भूमि ग्राम गवाणी, निकट खाण्डूसैण में चयन की जा चुकी है जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी से पत्राचार कर शीघ्र ही फायरिंग रेंज के निर्माण सम्बन्धी कार्यवाही की जायेगी।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में समस्त जनपदों एवं वाहिनियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद पुलिस की 08, पीएसी वाहिनी की 05, एसटीएफ की 01, जीआरपी की 01, एसडीआरएफ की 01 सहित 16 टीमों के लगभग 180 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *