चमोली : रामगंगा टैक्सी यूनियन की मासिक बैठक में आनंद सिंह को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही राकेश शाह को उपाध्यक्ष तथा प्रकाश बिष्ट को यूनियन का संरक्षक चुना गया। संदीप मेहरा, जसवंत तथा नंदन रावत कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। आनंद सिंह ने टैक्सी यूनियन के हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया। (एजेंसी)