आनंद नेगी के मंडल अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के पर्यवेक्षकों की सहमति से श्रीनगर विधानसभा के थलीसैंण भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर आनंद सिंह नेगी को चुना गया है। उनके अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
नगर पंचायत पार्षद दिलीप सिंह नेगी ने कहा कि आनंद सिंह नेगी को थलीसैंण मंडल अध्यक्ष बनने से पार्टी को विस्तार देने में गति मिलेगी। कहा कि श्री नेगी पूर्व में प्रधान ग्राम पंचायत कैन्यूर, बूथ अध्यक्ष कैन्यूर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष थलीसैंण, मंडल महामंत्री थलीसैंण पद की जिम्मेदारी निभा चुके है। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य किये और कई अन्य कार्यों की नींव रखी जो आज धरातल पर दिखाई दे रही है। मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित एवं राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है। जय सिंह रावत, रोशन सिंह, बालम सिंह, नवीन जोशी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, मनवर बिष्ट पूर्व मंडल महामंत्री, मनोज रमोला निवर्तमान मंडल महामंत्री, नंदन बिष्ट मंडल उपाध्यक्ष, अमर सिंह नेगी जिला पंचायत सदस्य चौथान, अर्जुन रावत कनिष्ठ प्रमुख ने आनंद सिंह नेगी के मंडल अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *