विज्ञान प्रदर्शनी में अनंत ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : केंद्रीय विद्यालय संगठन के संभागीय कार्यालय देहरादून की ओर से आयोजित 53वीं क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र अनंत रावत ने प्रथम स्थान, जबकि कक्षा 9 के छात्र शाश्वत बलोदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह विज्ञान प्रदर्शनी 29 एवं 30 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय आईआईपी मोहकमपुर, देहरादून में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अनंत रावत ने सस्टेनेबल एग्रीकल्चर थीम के अंतर्गत इको फ्रेंडली कृषि मॉडल प्रस्तुत किया, जिसकी निर्णायकों ने अत्यंत सराहा की। वहीं शाश्वत बलोदी ने ग्रीन एनर्जी प्रोग्राम के तहत पोर्टेबल सोलर पावर्ड मोबाइल चार्जर का मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्राचार्य कृति ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *