पिथौरागढ़। निकाय चुनाव के बीच एक पार्षद प्रत्याशी के गोदाम में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। पार्षद प्रत्याशी का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पुलिस से उक्त अराजक तत्वों का पता कर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को पवन बजरंगी ने बताया कि भाटकोट वार्ड से सहदेव नाथ पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में खड़े हैं। घर के समीप ही एक गोदाम है, जिसमें इन दिनों प्रचार सामाग्री होर्डिग्स आदि रखी हुई थी। बीती रात अराजकतत्वों ने गोदाम में आग लगा दी। सुबह छह बजे के करीब उन्हें घटना की जानकारी मिली। तब तक गोदाम जलकर राख हो गया। इधर कोतवाल ललित मोहन जोशी का कहना है कि मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।