आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Spread the love

 

नैनीताल। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही पोषण अभियान के तहत मंगलवार को प्रावि मल्लीताल में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं व प्राइमरी स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गीता आर्य, नैना साह, कमला बिष्ट, पार्वती, पूर्णिमा आर्य व कमला कुंजवाल आदि रहीं। इस दौरान मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया। यहां भाजपा मंडल की अध्यक्ष दीपिका बिनवाल, विमला अधिकारी, कविता गंगोला, जीवंती बिष्ट, सोनू साह, प्रेमा अधिकारी,ज्योति गोस्वामी, मधु, गजाला कमाल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *