आंगनबाड़ी संगठन ने पदोन्नति पर आभार व्यक्त

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका संगठन ने प्रदेश में सुपरवाइजर के 167 पदों पर नियुक्ति पत्र जारी करने पर सरकार व विभाग का आभार व्यक्त किया। आंगनबाड़ी संघ की केन्द्रीय प्रभारी सुमति थपलियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,विभागीय मंत्री रेखा आर्य,संघ की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी सहित अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकताओं की सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति की वर्षों पुरानी मांग पूरी की है। संघ की केन्द्रीय प्रभारी सुमति थपलियाल ने विज्ञप्ति में कहा है कि सरकार द्वारा लम्बे समय बाद भर्ती प्रक्रिया लागू कर आयु सीमा में शिथिलीकरण किए जाने पर प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में सुपरवाइजर बनने की आशा जगी है।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी,ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल सहित सभी का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *