आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लगाया मडुवे के बिस्कुट खरीदने को दबाव बनाने का आरोप

Spread the love

पिथौरागढ़। टेक होम राशन योजना के तहत मडुवे के विस्कुट खरीदे जाने का दबाव डालने का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कार्यक्रम अधिकारी थल क्षेत्र के एक स्वयं सहायता समूह से मडुवे के बिस्कुट खरीदने का दबाव बना रहे हैं। जबकि ग्रीष्मकाल में मडुवे का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
गुरुवार को आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडे के नेतृत्व में कार्यकत्रियां कलक्ट्रेट पहुंची और डीएम को ज्ञापन दिया। पांडे ने कहा कार्यक्रम अधिकारी टेक होम राशन योजना के तहत थल क्षेत्र के एक स्वयं सहायता समूह से मडुवे के बिस्कुट खरीदने का दबाव बना रहे हैं। कहा बीते तीन माह से टीआरएच का बजट नहीं मिला है। इस पर मडुवे के बिस्कुट खरीदने का दबाव बनाकर उनकी परेशानी बढ़ाई जा रही है। कहा ग्रीष्मकाल में मडुवे का उपयोग स्वास्थ्य की दृष्टि से नहीं किया जाता। लेकिन इस बात को अनदेखा किया जा रहा है। कहा इस तरह के दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर दया पाठक, हेमा धरियाल, आशा, मीना, दीक्षा सहित कई कार्यकत्रियां शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *